सिजेरियन डिलीवरी के बाद बढ़े पेट को इन तरीकों से कम करें
किसी भी महिला के लिए मां बनना एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन इस एहसास के साथ नई मांओं को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। सी-सेक्शन यानी सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट बढ़ना या पेट लटकना एक आम...
किसी भी महिला के लिए मां बनना एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन इस एहसास के साथ नई मांओं को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। सी-सेक्शन यानी सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट बढ़ना या पेट लटकना एक आम समस्या है और यह समस्या नई मांओं के लिए तनाव का कारण भी बन जाती है। डिलीवरी के बाद तुरंत वजन तो कम नहीं हो सकता है, लेकिन अगर प्रभावी और सुरक्षित उपाय अपनाए जाएं तो पेट पहले जैसा हो सकता है।
सी-सेक्शन यानी सिजेरियन का सहारा तब लिया जाता है जब प्रसव के पारंपरिक तरीके में कठिनाई हो रही हो या नार्मल डिलीवरी से मां या शिशु के स्वास्थ्य को खतरा हो। सिजेरियन के बाद कभी भी एकदम से पेट की चर्बी कम करने की कोशिश न करें। इस प्रक्रिया में धैर्य रखना और शरीर को डिलीवरी के बाद ठीक होने का समय देना जरूरी हैं।
स सेक्शन डिलीवरी में बेल्ट कब लगना चाहिए?