सिजेरियन डिलीवरी कि तुलना में नार्मल डिलीवरी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शिशु को जन्म देने के बाद मां कम से कम समय में रिकवर हो जाती है। जिसकी वजह से कुछ ही समय के बाद वे अपने बच्चे के साथ होती हैं तथा अपने बच्चे को ब्रेस्फीडिंग भी शुरू कर सकती हैं।
यदि आपकी गर्भावस्था या प्रसव में कोई जटिलता नहीं है, तो नॉर्मल डिलीवरी से शिशु को जन्म देना सिजेरियन ऑपरेशन की तुलना में अधिक सुरक्षित होता है। यह बात केवल आपकी पहली प्रेग्नेंसी में लागू नहीं होती, बल्कि आगे की गर्भावस्थाओं के लिए भी यह सच है। भविष्य में आपकी प्रजनन क्षमता के लिए भी योनि के जरिये प्रसव बेहतर रहता है।
सबसे अच्छा नॉर्मल या सिजेरियन कौन सा है?