इन पांच ड्राई फ्रूट्स का सेवन देते हैं तुरंत एनर्जी :-
किशमिश या मुनक्का
एचटी की खबर के मुताबिक किशमिश या मुनक्का जल्दी एनर्जी के लिए सबसे बेहतर ड्राई फ्रूट है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रैट तुरंत ग्लूकोज में बदल जाता है तो तुरंत एनर्जी देता है. इसके अलावा किशमिश एसिडिटी पर भी तुरंत लमाम लगती है और डाइजेशन को बेहतर बनाती है.
अखरोट
अखरोट बहुत ज्यादा पोषक तत्वों वाला ड्राई फ्रूट है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, डाइट्री फाइबर, प्रोटीन, कई तरह के विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. सर्दी में अखरोट का सेवन कई तरह के फायदे दिलाता है. यह दिल और दिमाग की सेहत के लिए भी बेहतर माना जाता है. यह ब्रेन को ताकत देता है और शारीरिक कमजोरी को जल्दी दूर करता है.
बादाम
बादाम को जीरो कोलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है. इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता. यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है. बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को बनने से रोकता है. इतना ही नहीं बादाम कॉन्स्टिपेशन और सांस संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है. यह दिल, दांत और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है.
काजू
काजू में विटामिन ई और बी-6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. काजू का सेवन बहुत जल्द शरीर को गर्म करता है यानी ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है. काजू से कई तरह के डिश भी बनाए जाते हैं.
खजूर
सर्दी में खजूर का सेवन शरीर को गर्म रखता है. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है. खजूर में डाइट्री फाइबरभी होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करता है. इसके अलावा खजूर बॉडी में विटामिन बी 5 की कमी को दूर करता है.
सबसे गर्म ड्राई फ्रूट कौन सा है?