नींबू, संतरा, किवी, आंवला जैसे फल जिनमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, उनका सेवन करें। इससे प्रोजेस्टेरॉन लेवेल में बढ़ोतरी होती है जो पीरियड इंड्यूस करने वाला हॉर्मोन होता है। गाजर में कैरॉटीन होता है। इसका जूस बनाकर पीने से या खाने से भी पीरियड्स जल्दी आते हैं।
अजवायन
150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।
जीरा
जीरा की तासीर गर्म है। इसका भी अजवायन जैसा प्रभाव होता है।
कच्चा पपीता
यह सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आते हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।
अदरक
अदरक पीरियड्स लाने वाले सबसे ताकतवर उपायों में से एक है। यह बेहद गर्म होता है। हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अदरक से गैस बनती है। हालांकि अगर आपके पीरियड्स काफी डिले हो गए हो तो अजवायन और अदरक की चाय ट्राए कर सकती हैं। इससे आपका काम हो जाएगा।
धनिया
अनियमित पीरियड्स के लिए धनिया के दाने भी बेहतर उपाय हैं। अपने पीरियड्स से पहले 1 चम्मच धनिया के दानों को 2 कप पानी में उबाल लें। फिर छान कर उसे दिन में तीन बार पिएं।
सौंफ
सौंफ की सुंगधित चाय के इस्तेमाल से भी आप जल्द पीरियड्स ला सकते हैं। एक ग्लास पानी में 2 चम्मच सौंफ रात भर तक रखें औऱ सुबह छान कर पी लें। खाली पेट सुबह सौंफ के इस पानी का प्रयोग करने पर यह ज्यादा फायदा देता है।
मेथी के दाने
मेथी के दानों को पानी में उबाल कर पीएं। इस उपाय को कई विशेषज्ञों ने भी रिकमेंड किया है।
अनार
आपकी नियमित डेट से 15 दिन पहले से दिन में 3 बार अनार का जूस पीना शुरू कर दें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।
तिल
तिल को अपनी नियमित डेट से 15 दिन पहले इस्तेमाल में लाएं। यह काफी गर्म होता है और इसलिए आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तिल के दानों को दिन में 2-3 बार शहद के साथ लीजिए।
सिट्रस फ्रूट्स
नींबू, संतरा, किवी, आंवला जैसे फल जिनमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, उनका सेवन करें। इससे प्रोजेस्टेरॉन लेवेल में बढ़ोतरी होती है जो पीरियड इंड्यूस करने वाला हॉर्मोन होता है।
पीरियड्स के दौरान ये 5 चीजें भूल से भी न खाएं
गाजर
गाजर में कैरॉटीन होता है। इसका जूस बनाकर पीने से या खाने से भी पीरियड्स जल्दी आते हैं।
गुड़
गुड़ में जीरा, तिल और अजवायन मिलाकर खाएं। इससे पीरियड्स जल्दी आते हैं।
खजूर
खजूर से शरीर में गर्मी बढ़ती है। अपनी नियमित तारीख से पहले खजूर की एक संयमित मात्रा का सेवन करना शुरू करें। इससे लाभ होगा।
अंडे
अंडो में प्रोटीन होता है जिससे आपकी बॉडी पीरियड्स से सबंधित समस्याओं से निबटने की क्षमता पाती है।
समय से पहले पीरियड लाने के लिए क्या करें?