सर्जरी के बाद एब्डोमिनल बेल्ट का उपयोग कैसे करें
डिलीवरी के बाद पेट को कम करने के लिए एब्डोमिनल बेल्ट का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे पेट के चारों और बेल्ट को बांध लें और निम्न स्टेप को फोलो करें।
Step-1- बिल्कुल सीधा खड़ा हो जाएं और कमर सीधी कर लें।
Step-2 – इस बेल्ट को बहुत ज्यादा ढ़ीला ना बांधे और सांस लेना मुश्किल हो जाए इतना कसकर भी नहीं बांधना चाहिए। इसे आराम से बांधें ताकि आप आराम से सांस ले पाएं।
Step-3 – एब्डोमिनल बेल्ट त्वचा के सीधे संपर्क में होना चाहिए यानि आपने जो भी कपड़े पहने हैं उन पर बेल्ट बांधने की बजाय सीधे पेट पर इस बेल्ट को बांधना चाहिए।
Step-4 – इन तीन चरणों के अनुसार एब्डोमिनल बेल्ट को पेट पर बांधें और इसे अपने कंफर्ट के हिसाब से उसे कसे या ढ़ीला करें और एक निश्चित समय तक बेल्ट को पेट पर बांधे रखना चाहिए।
सर्जरी के बाद पेट की बेल्ट का उपयोग कैसे करें?