सर्दी में बच्चे के लिए कौन सा फल अच्छा है?
छोटे बच्चों को सर्दियों में ज़रूर खिलाएं ये 5 टेस्टी और हेल्दी विंटर फूड्स!
सर्दियां आ चुकी हैं और साथ ही वायरल बीमारियां भी। इस मौसम में बड़ों से लेकर बच्चे सभी एक बार इंफेक्शन्स की चपेट में ज़रूर आते हैं। खासतौर पर छोटे बच्चे सर्दी-ज़ुकाम, फ्लू से काफी परेशान होते हैं। इसके लिए उनकी इम्यूनिटी मज़बूत करने की ज़रूरत होती है, ताकि वे ठंड में भी स्वस्थ रहें। अगर आपके भी छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें सर्दियों में ज़रूर ये 5 चीज़ें खिलाएं।
कीवी, संतरा और आंवला
कीवी, अमरूद और संतरा जैसे फल सर्दियों में बच्चों को ज़रूर खिलाने चाहिए। ये सभी फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने का काम करता है। आंवला भी सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है, इसमें भी विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बच्चे इसे कच्चा खा सकते हैं या फिर कैंडी के रूप में उन्हें दिया जा सकता है। इसके अलावा अंडे भी पोषण से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों के लिए अच्छा फूड ऑप्शन हैं।
शकरकंदी
शकरकंदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और रेस्ट करने पर स्वादिष्ट लगती है। एक शकरकंदी में दिनभर के लिए पर्याप्त बीटा-केरोटीन और विटामिन-सी होता है। विटामिन-ए और सी के अलावा शकरकंदी में पोटैशियम और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।