Google AdSense Header Slot

सातवें महीने में बच्चा कैसे बनता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 9
सातवें महीने में बच्चा कैसे बनता है?
आपकी प्रेगनेंसी का सातवां महीना मतलब गर्भावस्‍था की तीसरी तिमाही की शुरुआत हो चुकी है। इस समय आपके बच्‍चे का दिन दूना रात चौगुना विकास हो रहा है। जैसे-जैसे बच्‍चे का विकास होगा वैसे-वैसे वह आपके पेट में ज्‍यादा जगह घेरेगा और आपकी असहजता बढ़ेगी।

आइए देखते हैं इस महीने में आपके बच्‍चे ने कितना विकास किया है-

बच्‍चे का आकार-
इस समय तक आपके बच्‍चे की सिर से पैर तक लंबाई लगभग 15 इंच के आसपास होनी चाहिए। उसका वजन 900 ग्राम से लेकर 1350 ग्राम तक हो सकता है। हर बच्‍चे का विकास अलग-अलग होता है। इसलिए ऊपर बताए गए अनुमान को पैमान मत मानिए यह महज अनुमान है।

बच्‍चे के मूवमेंट-
बच्‍चा अब अकसर लात मारता होगा। आपकी आवाज पर प्रतिक्रिया भी देता होगा। इस दौरान आपको उसके मूवमेंट पर ध्‍यान देना है। अगर आपको लगे कि वह किसी दिन कम या बिल्‍कुल मूवमेंट नहीं कर रहा है तो अपने डॉक्‍टर से फौरन संपर्क करें। कभी-कभी बच्‍चा सो रहा होता है। हलचल कम होने पर आप कोई मीठी चीज खा लें बच्‍चे को तुरंत ऊर्जा मिलेगी और वह मूवमेंट करने लगेगा।
बच्‍चा अपने आसपास मौजूद एमनियोटिक द्रव को निगलने लगा है। आप जो खाएंगे उसका स्‍वाद भी उसे महसूस हो रहा होगा। जन्‍म लने के बाद वह इन स्‍वादों को पहचान पाएगा।

जन्‍म लेने की पोजिशन-
इस म‍हीने के आखिर में बच्‍चा जन्‍म लेने की तैयारी में अपनी पोजिशन लेने लगता है। उसका सिर नीचे और पैर ऊपर की ओर हो जाते हैं। अगर उसने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो घबराइए नहीं अभी समय है वह अपनी पोजिशन बदल सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp