जब गर्भवती महिला के केस में किसी तरह के कॉम्प्लिीकेशंस आते हैं, तो इस स्थिति में विशेषज्ञ सिजेरियन डिलीवरी (Cesarean Delivery) या सी-सेक्शन (C-section) डिलीवरी की सलाह देते हैं. सिजेरियन डिलीवरी में बेशक महिला को वो दर्द नहीं होता जो नॉर्मल डिलीवरी के समय होता है.
लेकिन सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला को काफी समस्याएं झेलनी पड़ती है. पूरी तरह से रिकवरी होने में करीब 6 महीने का समय लगता है.
सिजेरियन डिलीवरी के बाद ठीक होने में कितना समय लगता है?