शिशु को जन्म देने के बाद बढ़े हुए पेट और वजन को कम करना महिलाओं की पहली प्राथमिकता होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा चर्बी पेट पर जमा हो जाती है जिससे बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए महिलाओं को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
डिलीवरी के बाद पेट को कम करने के लिए एब्डोमिनल बेल्ट का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने में और इसे लटकने से बचाने के लिए एब्डोमिनल बेल्ट लगा सकती हैं। बेल्ट को आप दिनभर लगा सकते हैं, लेकिन सोते समय, खाते समय और टॉयलेट जाते समय न लगाएं। प्रसव के दो महीने बाद टांके ठीक दिखने पर बेल्ट या कपड़ा बांध सकते हैं।
सी सेक्शन के बाद पेट की बेल्ट कब तक पहनें?