सी सेक्शन के बाद स्नान कैसे करें?

Language: Hindi | Published: 27 Nov 2022 | Views: 9
सी सेक्शन के बाद स्नान कैसे करें?
सिजेरियन करवाने के बाद कुछ दिनों तक विशेष एहतियात बरतनी होती है। ऑपरेशन के बाद पहली बार नहाने में भी सावधानी बरतनी होती है और इस काम में डॉक्‍टर की सलाह लेनी भी जरूरी होती है।
उसे पूरी तरह से रिकवर करने में कम से कम 6 माह का समय लगता है। सिजेरियन करवाने के बाद कई दिनों तक महिलाओं को न नहाने की सलाह दी जाती है। सी-सेक्‍शन के बाद डाॅक्टर भी लंबे समय तक नहाने के लिए मना करते हैं। इसलिए महिलाओं को यह जान लेना चाहिए कि सिजेरियन के बाद वह कब पहली बार नहा सकती हैं और इस मामले में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कब नहाना चाहिए--
महिलाएं सी-सेक्शन के लगभग तीन सप्ताह के बाद नहा सकती हैं। हालांकि, आप कब नहा सकती हैं, ये डॉक्‍टर टांके की स्थिति देखने के बाद ही बताती हैं। ऑपरेशन के बाद पांच से एक सप्‍ताह तक आपको अस्‍पताल में रूकना होता है, जिस दौरान नर्स रोज आपके शरीर की सफाई करती हैं। इसके एक हफ्ते के बाद आपको डॉक्‍टर के पास चेकअप के लिए जाना होता है।

टांके पूरे खुलने के बाद ही आप डॉक्‍टर की सलाह से नहा सकती हैं। इसमें सर्जरी के बाद 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp