Google AdSense Header Slot

सीजर से कितने बच्चे पैदा कर सकते हैं?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 9
सीजर से कितने बच्चे पैदा कर सकते हैं?
कितनी बार सिजेरियन सेक्शन से बच्चे पैदा कर सकती हैं|

आखिर क्यों चुनती है महिलाएं बच्चे के जन्म के लिए सिजेरियन सेक्शन

नॉर्मल डिलीवरी में किसी भी महिला को बहुत ज्यादा दर्द होता हैं और यह दर्द सह पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती हैं| इसलिए महिलाएं बच्चे के जन्म के लिए सिजेरियन सेक्शन का सहारा लेती हैं| बता दें कि जिस किसी भी महिला का पहला बच्चा सिजेरियन सेक्शन से हुआ तो दूसरे बच्चे के जन्म के लिए भी उस महिला को सिजेरियन सेक्शन का ही चुनाव करना पड़ता हैं|


एक महिला बिना खतरे के कितने सिजेरियन सेक्शन झेल सकती है

हालांकि इस सवाल का जवाब तो निश्चित तौर पर नहीं दिया जा सकता हैं क्योंकि हर महिला का शरीर अलग-अलग होता हैं और उसकी सहन शक्ति भी अलग होती हैं| दरअसल सिजेरियन सेक्शन को सह पाना किसी भी महिला के स्वास्थ्य पर निर्भर करता हैं| लेकिन सामान्य तौर पर एक महिला दो या तीन सिजेरियन सेक्शन करवा सकती है और जैसे-जैसे सिजेरियन सेक्शन की संख्या बढ़ती है महिला के जीवन का रिस्क बढ़ता जाता है|



ज्यादा सिजेरियन सेक्शन के नुकसान

जब कोई भी महिला अपने बच्चे को सिजेरियन सेक्शन से जन्म देती हैं तो उसके पेट पर निशान बन जाते हैं और वहाँ की त्वचा घनी हो जाती हैं और फिर दोबारा उस जगह सी सिजेरियन सेक्शन बना पाना मुश्किल काम होता हैं और समय के साथ ही रिस्क भी बढ़ने लगता हैं| दरअसल सी सेक्शन से कई बार आपके गर्भाशय, ब्लेडर या मूत्राशय को चोट भी लग सकती है| जिससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता हैं|
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp