Google AdSense Header Slot

सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे?

Language: Hindi | Published: 03 Oct 2021 | Views: 7
सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे?
खाली पेट अनार का जूस पीने से मिलते है कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

अनार का जूस खाली पेट पीने से काफी लाभ मिलता है। साथ ही इससे आपका इम्यून सिस्टम और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

खाली पेट अनार का जूस पीने से मिलते है कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

अनार का सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। फलों में अनार को स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता है। अगर सही समय और सही तरीके से अनार का सेवन किया जाए, तो ये कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। अनार को आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकते हैं। इससे एनीमिया, हार्ट और मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के लक्षण कम हो सकते हैं। आप इसके दाने और जूस दोनों का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से अनार के सेवन करने से चेहरे पर भी निखार आता है। साथ ही अन्य समस्याओं में भी लाभ मिलता है।
सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने के फायदे
1. एनीमिया की समस्या में राहत
एनीमिया की समस्या से निजात पाने के लिए आप प्रतिदिन अनार का सेवन कर सकते हैं। अनार में आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं और इससे कमजोरी, थकान और तनाव जैसी परेशानी भी ठीक हो सकती है। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी सही रहता है।

2. हृदय रोगों के लिए फायदेमंद
अनार दिल की बीमारियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से रक्त की धमनियां साफ होती है और रक्त का प्रवाह बढ़ता है। जिसकी मदद से हृदय तक रक्त सही मात्रा में पहुंचता है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

3. मस्तिष्क विकास के लिए उपयोगी
अनार के सेवन से व्यक्ति की स्मृति शक्ति में सुधार होता है और साथ ही एकाग्रता बढ़ाने में भी ये सहायक हो सकता है। अनार का जूस पीने से अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी के लक्षण कम हो सकते हैं। तंत्रिका तंत्र के विकास भी होता है।

4. प्रेग्नेंसी में लाभदायक
प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने भोजन में पौष्टिक आहार लेने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इससे उनका शरीर स्वस्थ रहता है और किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं होती है। अनार में मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड और फाइबर आदि पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान काफी फायदेमंद होते हैं। यह महिला और बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है। अनार में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर और प्रसव पीड़ा को कम करने में सहायक हो सकता है।

5. स्किन का निखार बढ़ाए
अनार का सेवन चेहरे का निखार बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और डेड सल्स को हटाने में मदद मिलती है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा आकर्षक और जवां नजर आती है।
सुबह खाली पेट इन तरीकों से करें अनार जूस का सेवन

सुबह खाली पेट आप आधा गिलास अनार का जूस पी सकते हैं। इसे धीरे-धीरे पीने की कोशिश करें ताकि अगर आपको पीने के बाद असुविधा का अनुभव हो, तो आप इसका सेवन बंद कर सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो अनार के जूस में चुकंदर का रस भी मिल सकते हैं या डॉक्टर की सलाह पर किसी अन्य चीजों का भी मिश्रण तैयार कर सकते हैं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp