करवट सोना
करवट लेकर सोना सबसे सही पोजिशन माना गया है। इससे गैस, एसिडिटी आदि प्रॉब्लम नहीं होती। एक तरफ करवट लेकर सोना खासतौर से उन लोगों के लिए सही होता है, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है और नींद में खर्राटे आते हैं। साथ ही इस पोजिशन में सोने से गर्दन और पीठ दर्द में भी काफी आराम मिलता है। दाईं ओर करवट लेने से दिल पर दबाव पड़ता है, जो हेल्थ के लिए सही नहीं है। गर्भवती महिलाओं को ज्यादातर बाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए।
सोने की सबसे अच्छी पोजीशन कौन सी है?