Google AdSense Header Slot

स्तन के दूध के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है?

Language: Hindi | Published: 19 Oct 2022 | Views: 22
स्तन के दूध के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है?
स्‍तनपान के दौरान ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

कई महिलाओं को स्‍तनपान के दौरान ब्रेस्‍ट में दूध कम आने की समस्‍या रहती है। हालांकि, कुछ खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल कर इस समस्‍या से निजात पाई जा सकती है।
मां बनने के साथ ही आपके ऊपर अचानक कई जिम्मेदारी आ जाती है। इस समय आपके ऊपर जो सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है अपने बच्चे को स्वस्थ रखना। बच्चे के अच्छे स्वास्थ और विकास के लिए मां का दूध सबसे जरूरी होता है। हालांकि, जाने-अनजाने इस दूध से भी आप अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग के दौरान आपको कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। कई ऐसी चीजें हैं जो आपको डॉक्टर की सलाह से ही लेनी चाहिए।
प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी स्‍तनपान के लिए महिलाओं को अपनी डायट का खास ख्‍याल रखना पड़ता है। कुछ महिलाओं को स्‍तनपान करवाने के दौरान ब्रेस्‍ट में दूध कम आने की शिकायत रहती है।


स्‍तनों में दूध कम आने के कारण बच्‍चा भूखा रह जाता है और उसे जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है। इसका असर शिशु के विकास पर भी पड़ता है। अगर आपको भी स्‍तनों में दूध कम आने की परेशानी है तो यहां ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय बताए गए हैं।

ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के लिए अपनी डायट में यहां बताए गए सुपरफूड्स को शामिल करें।

ओटमील
ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के लिए महिलाएं नाश्‍ते में रोज ओट्स खाएं। ओट्स में फाइबर उच्‍च मात्रा में होते हैं और ये एनर्जी से भी भरपूर होते हैं। इन्‍हें बनाना भी बहुत आसान है और आप रोज नाश्‍ते में ओटमील खा सकती हैं।


पालक
पालक खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है। पालक में फोलिक एसिड और कैल्शियम होता है जो मां और बच्‍चे दोनों को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। पालक के नियमित सेवन से मां के स्‍तनों में दूध के उत्‍पादन को बढ़ाया जा सकता है।

सौंफ
दूध बढ़ाने के लिए सौंफ भी खा सकते हैं। ये पाचक के रूप में काम करती हैं जिससे कोलि‍क शिशु को भी आराम मिल सकता है। आप खाने के ऊपर सौंफ डालकर खा सकती हैं या सौंफ की चाय भी पी सकती हैं। खाना खाने के बाद सौंफ खाने से मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।


लहसुन
ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने का सबसे अच्‍छा फूड लहसुन है। लहसुन में ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो दूध बनाने की प्रक्रिया में मदद करते हैं। इसके अलावा लहसुन खाने से महिलाओं को कई तरह के कैंसर से भी बचाव मिलता है। लहसुन की कुछ कलियां भूनकर सूप या सब्‍जी में डालकर खा सकती हैं।

तुलसी
तुलसी की पत्तियां एंटीऑक्‍सीडेंट से युक्‍त होती हैं। इसके शीतल प्रभाव ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने और शिशु की इम्‍युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। गर्म पानी में तुलसी की पत्तियां डालकर पिएं और रोज सुबह इस पानी को पीने से भी ब्रेस्‍ट मिल्‍क में इजाफा होता है।


शकरकंद
शकरकंद पोटैशियम से युक्‍त होता है। इसके अलावा शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स और विटामिन सी भी होता है। ये सभी पोषक तत्‍व दूध बढ़ाने में मदद करते हैं। आप शकरकंद की स्‍मूदी बना सकती हैं या इसे उबालकर भी खा सकती है। शकरकंद बहुत हेल्‍दी और टेस्‍टी होती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp