स्तनों का दूध सुखाने वाली कुछ ऐसी ही दवाओं के नाम बता रहे हैं, जिन्हें डॉक्टर लेने की सलाह दे सकते हैं :
1. स्यूडोएफीड्रीन – स्तन के दूध को सुखाने के लिए स्यूडोफेड्रिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि एक शोध में होती है। इस शोध की मानें, तो इस दवा की एक खुराक से दूध उत्पादन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है ।
2. ब्रोमोक्रिप्टाइन – इस दवा का भी उपयोग स्तन के दूध को सुखाने के लिए किया जा सकता है। इस पर हुए शोध से पता चलता है कि 3 दिनों के लिए दैनिक रूप से इस दवाई का सेवन दूध को सुखाने में कारगर हो सकता है ।
3. कैबर्जोलिन- बच्चों को स्तनपान कराने के दौरान कैबर्जोलिन का उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि यह स्तनपान को दबा देता है। इस आधार पर स्तन के दूध को सुखाने के लिए इस दवा का भी प्रयोग किया जा सकता है।
स्तनों का दूध सुखाने के लिए कुछ अन्य जरूरी टिप्स-
-स्तनपान को उत्तेजित करने से बचें। इससे दूध सुखाने में काफी हद तक मदद मिल सकेगी ।
-स्तन के दूध को सुखाने के लिए गर्म पानी से शॉवर के दौरान हल्की-हल्की मात्रा में दूध को बाहर निकालें । कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।
-स्तन से दूध का रिसाव को रोकने के लिए फिटिंग ब्रा का उपयोग करें, ताकि स्तन नीचे की ओर झुका न हो । महिला चाहे तो इसके लिए नर्सिंग पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, ये वैसे पैड होते हैं, जिनमें सोखने की क्षमता होती है।
-इसके अलावा स्तन को सहारा देने के लिए ब्रा के अंदर कपड़े भी रख सकती हैं, ताकि दूध अधिक होने की स्थिति में स्तनों से बाहर निकलने वाला दूध कपड़ों पर दाग का कारण न बने।
स्तन के दूध को सुखाने में क्या मदद करता है?