मानव कंकाल शरीर का आंतरिक हिस्सा है। जन्म के समय शरीर में 306 हड्डियां होती है जो संगलित होकर 206 रह जाती है। हड्डियां शरीर की सबसे कठोर उत्तक है। हड्डियों में अकार्बनिक पदार्थों की मात्रा ज्यादा होती है। हड्डियां मांसपेशियॉ से ढकी रहती है। एक वयस्क शरीर में विभिन्न आकार और आकृतियों की 206 हड्डियां होती हैं, ये सभी एक दूसरे से बंधी होती है।
वैसे तो कंकाल को मुख्य रूप से दो भागो में बाटा गया है।
अक्षीय कंकाल – यह कंकाल उन हड्डियों से बनता है जो शरीर के अनुलम्ब अक्ष पर स्थित रहते है। इसमें खोपड़ी, कंठास्थि, कशेरूक दंड, पसलियां आती है। अक्षीय कंकाल में कुल 80 हड्डियां होती है।
अनुबंंधी कंकाल – इसमें हाथ पैरो की हड्डियां आती है अनुबंंधी कंकाल में कुल 126 हड्डियां हैं।
हम आप लोगो को पहले भी बता चुके है कि हड्डियां हमारे शरीर की सबसे कठोर उत्तक है। ये जल, कार्बनिक पदार्थ एवं अकार्बनिक पदार्थ से बनी होती है। इसमें 20% जल, 30-40% कार्बनिक पदार्थ और 40-50% अकार्बनिक पदार्थ उपस्थित रहता है।
हड्डी कितने प्रकार के होते हैं?