Google AdSense Header Slot

हल्दी वाला दूध पीने से नुकसान क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 25
हल्दी वाला दूध पीने से नुकसान क्या होता है?
बहुत ज्यादा पीने पर हल्दी वाला दूध भी पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए किन लोगों को Turmeric Milk से करना चाहिए परहेज

हल्दी को आयुर्वेद में औषधि का दर्जा दिया गया है. हीलिंग गुणों के चलते खासतौर पर हल्दी वाला दूध (Haldi Wala Doodh) पीने की सलाह दी जाती है. एंटीऑक्सीडेंट, और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के चलते हल्दी को देसी सुपरफूड भी कहते हैं.

हल्दी वाला दूध बहुत ज्यादा पीने के नुकसान:-
बिगड़ता है पेट -
बहुत ज्यादा हल्दी वाला दूध पीने पर पेट बिगड़ सकता है. हल्दी शरीर को गर्माहट देती है ऐसे में बहुत ज्यादा सेवन से पेट में ऐंठन और दर्द (Stomach Ache) होने की संभावना बढ़ जाती है.

दस्त और जी मिचलाना -
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) एक्टिव कंपाउंड है जो पेट से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ा सकता है. ज्यादा हल्दी वाला दूध पिया जाए तो दस्त (Loose Motions) और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है.

हो सकती है एलर्जी -
हल्दी के अत्यधिक सेवन से शरीर में एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं जिनसे स्किन पर रैशेज और सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है.

आयरन की कमी -
अत्यधिक हल्दी के सेवन से शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) हो सकती है. असल में हल्दी शरीर को आयरन सोखने में बाधित करती है. इसलिए हल्दी वाला दूध सीमित मात्रा में पीना चाहिए और खानपान में भी हल्दी का कम उपयोग ही करना चाहिए.

गर्भावस्था में -
गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान गर्भवती महिला को हल्दी वाले दूध का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है. इससे गर्भाशय में ऐंठन और दर्द बढ़ सकता है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp