हिचकी बंद न हो रही तो क्या करे?
यदि आपको हिचकी बंद नहीं हो रही आए, तो शहद खाएं. एक बड़ा चम्मच शहद खाने से हिचकी आना रुक सकता है. शहद को मुंह में डालकर तुरंत निगलने से हिचकी की समस्या बंद हो जाती है, ऐसा शहद की गर्माहट के कारण हो सकता है. दही में नमक मिलाकर खाने से भी हिचकी आना रुक सकता है.
हिचकी रोकने के घरेलू उपाय
* यदि आपको हिचकी आए, तो शहद खाएं. एक बड़ा चम्मच शहद खाने से हिचकी आना रुक सकता है. शहद को मुंह में डालकर तुरंत निगलने से हिचकी की समस्या बंद हो जाती है, ऐसा शहद की गर्माहट के कारण हो सकता है.
* दही में नमक मिलाकर खाने से भी हिचकी आना रुक सकता है. दही को धीरे-धीरे खाएं, इससे काफी हद तक हिचकी आना रुक सकता है, साथ ही दही में मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को अन्य लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं. दरअसल, दही डायफ्राम को शांत करता है, जिससे हिचकी बंद हो जाती है. दही नेचर में एल्कलाइन होती है, जिससे पीएच अधिक एसिडिटी के कारण आने वाली हिचकी की समस्या को शांत कर सकता है.
* यदि आपको लगातार हिचकी आ रही है, तो एक गिलास ठंडा पानी धीरे-धीरे पी लें. इससे हिचकी काफी हद तक बंद हो सकती है. निगलने का मेकैनिज्म डायफ्राम की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे हिचकी आने का अंतराल कम हो जाता है और अंत में आपको हिचकी से छुटकारा मिल जाता है.
* अक्सर लोग कहते हैं कि जब भी हिचकी आए, तो कुछ सेकंड के लिए अपनी सांसें रोक कर रखें. यह नुस्खा दादी-नानी के जमाने से लोग आजमाते चले आ रहे हैं और काफी हद तक इससे हिचकी रोकने में मदद भी मिलती है.
* कई बार ध्यान भटकाने से भी हिचकी बंद हो जाती है. ऐसे में आप कुछ जरूरी कामों में व्यस्त हो जाएं या फिर कुछ चौंकाने वाला काम करें, ताकि हिचकी आनी रुक जाए.