Google AdSense Header Slot

१० महीने में डिलीवरी कब हो सकती है?

Language: Hindi | Published: 12 Oct 2022 | Views: 21
१० महीने में डिलीवरी कब हो सकती है?
कुछ महिलाओं की डिलीवरी नौ महीने पूरे होने के बाद भी नहीं होती है। ये महिलाएं अपने दसवें महीने में कदम रख चुकी होती हैं। आमतौर पर यही कहा जाता है कि गर्भावस्‍था के नौ महीने होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जेस्‍टेशनल पीरियड 38 से 40 सप्‍ताह का होता है और हर महीने में चार सप्‍ताह होते हैं इसलिए दस महीने हुए। जब गर्भावस्‍था 40 सप्‍ताह तक पहुंच जाती है तो इसे नौ महीने की जगह दसवां महीना कहा जाता है।

प्रेगनेंसी का 40 और 41वां सप्‍ताह
अगर अभी तक आपकी डिलीवरी नहीं हुई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। डिलीवरी डेट ज्‍यादा दूर नहीं है। अब शिशु का विकास पूरा हो चुका है और अब वो किसी भी समय जन्‍म ले सकता है।
इस समय पेशाब करते समय जलन और हल्‍का बुखार हो सकता है। अब शिशु का वजन 3 से 3.5 किलो है और लंबाई 50 सेमी है। अगर आपको इस समय मूत्र संक्रमण या बहुत ज्‍यादा डिस्‍चार्ज हो रहा है तो तुरंत डॉक्‍टर को बताएं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp