पीरियड बंद होने से पहले क्या लक्षण होते हैं?pregnancytips.in

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

किशोरियों में एक उम्र के बाद मासिक धर्म चक्र की शुरुआत होती है। हर महिला को लगातार 12 महीनों में हर माह मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। इस तरह की शारीरिक स्थिति महिलाओं ले लिए आवश्यक होती है। वहीं उम्र बढ़ने पर पीरियड्स खत्म भी हो जाते हैं। पीरियड्स आने की सही उम्र 12 साल होती है। हालांकि कई बार लड़कियों को 8 साल की उम्र या 15 साल की उम्र में भी मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं। वहीं मासिक धर्म बंद होने की उम्र 45 से 50 साल होती है। इस स्थिति को मेनोपाॅज कहा जाता है। लेकिन हर स्त्री के लिए मेनोपाॅज के अनुभव अलग अलग हो सकते हैं। मेनोपाॅज स्वास्थ्य की वह स्थिति है, जिसमें किसी महिला को लगातार 12 महीने मासिक धर्म से नहीं गुजरना पड़ता। इस अवस्था में गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है। मेनोपाॅज एक सामान्य स्थिति है, हालांकि इससे जुड़ी कुछ समस्याएं भी हैं। ये कैसे पता चलेगा कि किसी महिला के पीरियड्स बंद होने वाले हैं यानी महिला मेनोपाॅज के करीब है? चलिए जानते हैं मेनोपाॅज के लक्षण, जिससे पीरियड बंद होने के मिलते हैं संकेत।
पीरियड्स बंद होने की सही उम्र

एक रिसर्च के मुताबिक, मेनोपाॅज के लिए उम्र पहले से निर्धारित मानी गई है। लेकिन कई कारणों से मेनोपॉज की स्थिति उम्र से पहले आ सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, मेनोपाॅज की शुरुआती आयु 45 से 50 साल मानी जाती है। इस उम्र की अधिकांश महिलाओं को मासिक धर्म आना बंद होने लगते हैं। हालांकि कुछ महिलाओं की ओवरी जल्दी ही काम करना बंद कर देती है। वहीं कुछ महिलाओं का मासिक धर्म 50 साल की उम्र के बाद भी जारी रहता है।
मेनोपाॅज के प्रकार

पीरियड्स खत्म होने से पहले पूरे एक साल के लिए मासिक धर्म की कमी होने की स्थिति मेनोपाॅज है। मेनोपाॅज दो प्रकार के होते हैं- पेरिमेनोपॉज और पोस्टमेनोपाॅज।

पेरिमेनोपॉज के दौरान अक्सर पीरियड्स अनियमित आने लगते हैं या लेट पीरियड्स होते हैं। एक दो बार से ज्यादा पीरियड्स पूरी तरह से छूट सकते हैं। ब्लड का फ्लो कभी भारी तो कभी हल्का होने लगता है।
पोस्ट मेनोपॉज की स्थिति में आपके पीरियड्स लगातार 12 महीने से ज्यादा समय तक चल सकते हैं।

पीरियड्स बंद होने के लक्षण

अनियमित मासिक धर्म

जब आपके पीरियड्स अनियमित होने लगें तो इसका एक कारण मेनोपाॅज भी हो सकता है। वैसे तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या या प्रेगनेंसी के दौरान भी मासिक धर्म अनियमित होते हैं लेकिन मेनोपाॅज का यह सबसे प्रमुख लक्षण है। पीरियड बंद होने से पहले मासिक धर्म में ब्लड का फ्लो कभी ज्यादा कभी कम हो सकता है।
वेजाइनल ड्राईनेस

मासिक धर्म चक्र बंद होने से पहले योनि में सूखापन, खुजली हो सकती है। मेनोपॉज में महिला की त्वचा में कटने-फटने की समस्या होने पर इंफेक्शन फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info