प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?pregnancytips.in

Posted on Sun 30th Jan 2022 : 14:49

प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी

गर्भावस्था में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी है। इससे पूरे दिन अच्छा अनुभव करते हैं।

प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी

मां बनना हर महिला के लिए खास अनुभव होता है। इस दौरान आपको खास ख्याल और खानपान का ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि गर्भावस्था के समय खानपान बहुत मायने रखता है। आप जैसा खाते हैं, वैसे ही बच्चे पर भी असर पड़ता है और इसकी मदद से ही बच्चे का विकास भी होता है। इसके लिए आपको दैनिक आहार में सुबह क्या खाते हैं। ये बात भी काफी मायने रखती है। गर्भावस्था में सुबह का आहार हमेशा स्वस्थ और हल्का हो, तो बहुत अच्छा होता है। इससे आप दिनभर भरपूर और तरोताजा अनुभव करते हैं। साथ ही एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या नहीं होती है। साथ ही आप गर्भावस्था में सुबह खाली पेट में पानी भी पी सकते हैं। इससे भी आपको परेशानी नहीं होती है लेकिन अगर आपको कोई खास तरह का पानी जैसे जीरे वाला पानी, अजवाइन पानी या मेथी का पानी सुबह खाली पेट पीते हैं, तो इसके सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें क्योंकि इससे सेहत पर अलग प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा आपको गर्भावस्था में सुबह खाली पेट में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इन सब चीजों के बारे में विस्तार से बता रही है डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा।
प्रेग्नेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाएं
1. फल

प्रेग्नेंसी में सुबह खाली पेट आप फल खा सकते हैं। सुबह खाली पेट में फल खाने से गर्भवती महिलाओं को विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि आप एक बात का ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट में साइट्रस फल जैसे नारंगी, कीवी, नींबू और आंवला इन चीजों का सेवन न करें। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है और आपको पूरे दिन पेट दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है। आप फ्रूट जूस भी पी सकते हैं।
2. नट्स

नट्स सेहत से भरपूर होते हैं। सुबह खाली पेट में गर्भवती महिलाएं बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को प्रोटीन और अमीनो एसिड, जिंक, कैल्शियम और फाइबर की भरपूर पाए जाते हैं, जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं। इसे अगर आप रातभर भिगोकर खाएं, तो ये ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

3. साबुत अनाज

साबूत अनाज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट में दलिया, ओट्स और ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं। इससे भी आप पूरे दिन भरा हुए महसूस करते हैं। साथ ही पाचन क्रिया भी सही रहता है।
4. पोहा और उपमा

सुबह के नाश्ते की शुरुआत हमेशा हल्के खाने से करें। इससे आप पूरा दिन अच्छा महसूस करते हैं। साथ ही आपका शरीर और मन भी हल्का महसूस करता है। इसके लिए आप सुबह पोहा या उपमा खा सकते हैं। ये भी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। आप चाहे तो, नाश्ते में मूंग दाल या बेसन चिला भी खा सकते हैं। इसके साथ आप फ्रूट्स स्मूदी भी ले सकते हैं और स्मूदी में आप चिया सीड्स, कद्दू सीड्स और फ्लैक्स सीड्स भी मिला सकते हैं।
5. इडली

अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो आप सुबह के नाश्ते में इडली और सांभर भी खा सकते हैं। यह भी एक अच्छा विकल्प है। इससे आपकी सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं।
6. अंडा और प्रोटीन युक्त आहार

सबह के नाश्ते में आप अंडा और दाल जैसे प्रोटीन युक्त आहार भी ले सकते हैं। प्रोटीन शिशु के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही शरीर की कोशिकाओं के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में आप प्रोटीन से भरपूर चीजें ले सकते हैं।
7. दूध

दूध सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आपको कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। इसे आप सुबह बादाम या अखरोट के साथ ले सकते हैं। अगर आपको सुबह दूध पीना पसंद नहीं है,तो आप दही भी खा सकते हैं।
सुबह खाली पेट में इन चीजों का सेवन न करें
1. कॉफी

कॉफी में कैफीन की मात्रा पाई जाती है, जिसका खाली पेट सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है। खाली पेट में कैफीन की मात्रा लेने से शिशु पर भी असर पड़ सकता है।
2. ठंडे फलों का सेवन

अगर आपको आमतौर पर सर्दी-जुकाम की शिकायत रहती है, तो सुबह खाली पेट में ठंडे फलों के सेवन से बचें। आप चाहें तो दिन में 11 बजे के बाद ठंडे फलों का सेवन कर सकते हैं। आप फ्रूट सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा।


3. तैलीय पदार्थ

गर्भावस्था में सुबह खाली पेट में तैलीय पदार्थों और भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है और आपको जरूरी पोषण भी नहीं मिलता है। इस तरह की चीजों के सेवन से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।

4. डिब्बाबंद फूडस

सुबह खाली पेट में गर्भवती महिलाएं डिब्बाबंद सामान का सेवन न करें क्योंकि इन पदार्थों को ज्यादा दिनों तक ठीक रखने के लिए बहुत सारे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। डिब्बाबंद या कैन वाले पदार्थों सुबह खाली पेट ही नहीं बल्कि किसी भी समय इनका सेवन करने से बचें।
5. कच्चा मांस या अंडा

गर्भावस्था में सुबह कच्चे मांस या अंडे का सेवन करने से बचें। दरअसल बहुत से लोगों को मछली या रेड मीट बहुत पसंद होता है लेकिन इन चीजों का सेवन सुबह खाली पेट में नहीं करना चाहिए। बल्कि इसे पकाकर इनका सेवन आप दोपहर के खाने में करें और इनकी संतुलित मात्रा का ही सेवन करना चाहिए। वरना इससे आपको और बच्चे को नुकसान हो सकता है।

साथ ही किसी भी पदार्थ के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी चीज का सेवन न करें। साथ ही सुबह में आप कुछ खाने से पहले योग और ध्यान भी कर सकते हैं लेकिन इसे भी एक्सपर्ट की सलाह के बाद करें।इससे आपकी और बच्चे की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही ध्रूमपान या शराब का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

solved 5
wordpress 2 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info