पेट में लड़का रहता है तो क्या खाने का मन करता है?pregnancytips.in

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:34

गर्भ में लड़का होने के 10 लक्षण

गर्भ में लड़का होने के लक्षण क्या होते है? जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होतीं है तब अंदाज़ा लगाने लगती है की उनके गर्भ में लड़का है या लड़की। कभी मीठा, नमकीन या फिर कुछ और खाने को मन करता है जिससे सोचती है की लड़की होगी और वही दूसरे ही पल कुछ खट्टा, चटपटा खाने का मन करता है तो सोचने लगती हैं की लड़का है।

वो इस बात को लेकर कभी चिंता में भी आ जाती है की आने वाला शिशु क्या होगा? किससे पूछे की कोई अंदाजन ही बता दें की गर्भ में लड़का होगा या लड़की।

पुराने समय में केवल कुछ असर देख कर पता लगा लिया जाता था की गर्भ में क्या है लड़का या लड़की। पहले महिलायें डॉक्टर या हकीम के पास नहीं जातीं थीं। वही अक्सर बड़े-बुजुर्गो को कहते सुना है की महिला के खान-पान को देख कर या उनकी चाल ढाल को देखते हुए अंदजा लगा लिया जाता था की महिला के गर्भ में आने वाला शिशु क्या है?

आज कुछ घरेलु बातों को जानते हुए ही यह बताने जा रही हूँ की अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आप कैसे जान सकते है की आपके के गर्भ में जो नन्हा शिशु पल रहा है वह लड़का है या लड़की।

गर्भ में लड़का होने के 10 लक्षण; Baby Boy Symptoms

उलटी कम होना Inversion

यह सामान्य सी बात है की अगर आप गर्भवती है तो उलटी, जी मिचलाना,और मॉर्निंग सिकनेस होना, चक्कर आना होगा ही। पर यदि आपके गर्भ में लड़का है तो यह समस्या आपको कम होगी और लड़की है तो अधिक होगी।

चेहरे पर कील मुहासे होना Acne outbursts

अगर आपके चेहरे पर पहले कभी कील मुहासे, काली झाइयां, आँखों के नीचे काले घेरे जैसी कोई समस्या नहीं थी और अब हो गई है तो यह इस बात को ओर इशारा करती है की आपके गर्भ में लड़का है। लड़की होने पर ये समस्या ज्यादा नहीं होती।

गर्भ का आकार Tummy positioning

जब गर्भ में लड़का होता है तो पेट का आकर लम्बाई में होता है। यानी की शिशु नीचे के तरफ ज्यादा होता है। और इसके विपरीत यदि लड़की होती है तो गर्भ का आकर गोल होता है। पेट सामने के तरफ निकला हुआ होता है।

स्तन के आकर में फर्क आना Breast Difference

गर्भवती होने पर महिला के हार्मोन बदलने के कारण स्तन के आकर में भी परिवर्तन आता है। जब गर्भ में लड़का होता है तो दायां स्तन बड़ा और भारी हो जाता है। और बायां स्तन थोड़ा सा छोटा हो जाता है। जबकि इसके विपरीत लड़की होने पर कोई स्तन में परिवर्तन बड़े या छोटे होने का नहीं होता।

हाथ पैर का ठंडा होना Cold Extremities

जब गर्भ में लड़का होता है तब त्वचा शुष्क हो जाती है और हाथ पैर ठन्डे हो जाते है। ये भी एक कारण लड़के होने का माना गया है। जबकि लड़की होने पर ऐसी स्तिथि नहीं होती।

खाने की इच्छा Desire to Eat

प्रेग्नेंसी में तो महिला का मूड किस समय क्या खाने का कर जाये ये तो वह खुद भी नहीं जानतीं। कभी खट्टा तो कभी मीठा तो कभी नमकीन खाने का मन होता है। प्रेग्नेंसी में अगर नमकीन और चटपटा खाने का मन हो रहा है तो गर्भ में लड़का है।

सोने की स्तिथि Sleeping Position

प्रेग्नेंट महिला के सोने की स्तिथि से भी से भी पता लगाया जा सकता है। यदि आपके गर्भ में लड़का है तो महिला ज्यादा से ज्यादा बाई और करवट लेकर सोतीं है। और यदि लड़की है तो प्रेग्नेंट महिला दाई और करवट लेकर सोतीं है।

मूड में ज्यादा चेंज आना Mood Swings

जब गर्भ में लड़का होता है तो महिला का मूड बार-बार चेंज होता है। मतलब कुछ समय खुश है तो कुछ समय बाद चिड़चिड़ी हो जाएँगी। अगर थोड़ा समय परेशांन होंगी तो थोड़ी देर में सब नार्मल कर लेंगी। इसका अर्थ यही है की जब आपका मूड जल्दी जल्दी बदलता है तो आप एक शिशु को जन्म देने वाली है।

और वही अगर आपका मूड सामान्य रहता है तो आप एक लड़की को जन्म देंगी।

यूरिन का कलर Colour Of Urine

यदि आपके यूरिन का कलर अधिक पीला है तो आपकप गर्भ में लड़का है और वही अगर आपके यूरिन का कलर हल्का पीला है तो आपके गर्भ में लड़की होने के लक्षण अधिक है।

हार्ट बीट Heart rate

यदि गर्भ में शिशु की हार्ट बीट 140 प्रति मिनट (बी पी ऍम) है तो ये इस बात की और इशारा करती है की आपकी कोख में लड़का पल रहा है। जबकि अगर लड़की होती तो उसकी हार्ट बीट 140 प्रति मिनट से कम होती है तो यह इस बात को दर्शाती है की आपकी कोख में एक नन्ही परी है।

ये थे कुछ ऐसे लक्षण जिनसे आपको यह अंदजा लगाने में कोई दिक्कत नहीं होगी की आपके के गर्भ में जो पल रहा है वह एक लड़का है या लड़की।

लेकिन आपसे इतना जरुरु कहूँगी की जो शिशु आपके गर्भ में पल रहा है चाहे वो लड़का है या लड़की। वो आपका खुद का अंश है, जो एक बीज के रूप में आपके अंदर विकसित हो रहा है। इसके लिए आप उसे अपने प्यार,दुलार और केयर करके उसे सींचें। और जब यह शिशु नौ महीने के बाद आपके हाथों में अपनी आँखे खोलेगा तब उस नन्हें राजकुमार या फिर नन्हीं परी को देखकर आपको जो ख़ुशी होगी उन्हें शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info